Live Khabar 24x7

CG Assembly Winter Session 2023 : सदन में जमकर हुई हंसी ठिठोली, पूर्व सीएम भूपेश ने डॉ. रमन से कहा- अब हो गया हिसाब-किताब बराबर

December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Assembly Winter Session 2023 : छत्‍तीसगढ़ शीतकालीन विधानसभा सत्र का आज आगाज हो गया हैं। सत्र की शुरुआत विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ हुई। जिसके बाद विधानसभा अध्‍यक्ष का चुनाव हुआ। राज्‍य के 15 वर्षों तक मुख्‍यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह छठवीं विधानसभा के अध्‍यक्ष बनाए गए हैं। डॉ. रमन को विधानसभा अध्‍यक्ष बनाए जाने का प्रस्‍ताव सदन में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने रखा। इसका डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने समर्थन किया। वहीं विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने डॉ. रमन को अध्‍यक्ष बनाने का प्रस्‍ताव रखा जिसका पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने समर्थन किया।

Read More : CG Assembly Winter Session 2023 : आज से शीतकालीन सत्र शुरू, विधानसभा पहुंचे सीएम साय, सभी विधायक लेंगे शपथ

विधानसभा अध्‍यक्ष के रुप में डॉ. रमन के आसंदी पर बैठने के बाद मुख्‍यमंत्री साय व नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत सहित अन्‍य नेताओं ने डॉ. रमन को बधाई दी। सीएम साय ने डॉ. रनम को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. रमन विधि विधाई कार्य के ज्ञाता हैं। इनके अनुभवों का लाभ हम सभी को मिलेगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने भी डॉ. को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपने 15 साल तक छत्तीसगढ़ की सेवा की है। हम सब विश्वास रखते हैं कि सभी संसदीय प्रक्रियाओं को उंचाई तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे।

इस दौरान अन्‍य सदस्‍यों के साथ ही पूर्व सीएम बघेल ने भी डॉ. रमन को बधाई दी। बघेल ने कहा कि पहले चुनाव परिणाम के बाद मुझे लग रहा था कि सदन में मैं अकेले पूर्व मुख्‍यमंत्री रह जाउंगा लेकिन साय जी मुख्‍यमंत्री बन गए और आप विधानसभा अध्‍यक्ष बन गए हैं। आपका लंबा अनुभव है। लोकसभा सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में आपका लंबा अनुभव रहा है। इस पवित्र सदन में कई नई परंपराओं का निर्वहन हुआ है। बघेल ने कहा कि जब रिजल्ट आया तो मैं सोच रहा था की मैं अकेला ही भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहूंगा लेकिन आपने रहने नहीं दिया। हम दोनों की भूमिकाएं बदल गई इसीलिए हिसाब किताब बराबर हो गया।अभी तक हम सरकार में थे और आप विपक्ष में। अब हम विपक्ष में हैं। पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. चरणदास महंत अब नेता प्रतिपक्ष हैं और मैं पूर्व मुख्‍यमंत्री।

RELATED POSTS

View all

view all