National Sports Award 2023 : राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की हुई घोषणा, राष्ट्रपति द्वारा किए जाएंगे सम्मानित
December 20, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली : National Sports Award 2023 : खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया गया है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 26 खिलाड़ियों के नाम शामिल किये गए है। इन खिलाड़ियों में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से दो युवा बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने सभी के नाम ऐलान कर दिए है।
बता दें खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा जनवरी माह में सम्मानित किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए नौ जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी हो कि पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को उनके उस साल के प्रदर्शन के आधार पर ये पुरस्कार दिया जाता है। खेल विभाग इन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश करती है।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए सभी 26 नाम
श्री ओजस प्रवीण देवताले : तीरंदाजी
सुश्री अदिति गोपीचंद स्वामी : तीरंदाजी
श्री श्रीशंकर एम : व्यायाम
सुश्री पारुल चौधरी : व्यायाम
श्री मोहम्मद हुसामुद्दीन : मुक्केबाज़ी
सुश्री आर वैशाली : शतरंज
श्री मोहम्मद शमी : क्रिकेट
श्री अनुष अग्रवाल : घुड़सवार
सुश्री दिव्यकृति सिंह : घुड़सवारी ड्रेसेज
सुश्री दीक्षा डागर : गोल्फ
श्री कृष्ण बहादुर पाठक : हॉकी
सुश्री पुखरामबम सुशीला चानू : हॉकी
श्री पवन कुमार : कबड्डी
सुश्री रितु नेगी : कबड्डी
सुश्री नसरीन : खो-खो
सुश्री पिंकी : लॉन कटोरे
श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर : शूटिंग
सुश्री ईशा सिंह : शूटिंग
श्री हरिंदर पाल सिंह संधू : स्क्वाश
सुश्री अयहिका मुखर्जी : टेबल टेनिस
श्री सुनील कुमार : कुश्ती
सुश्री एंटीम : कुश्ती
सुश्री नाओरेम रोशिबिना देवी : वुशु
सुश्री शीतल देवी : पैरा तीरंदाजी
श्री इलूरी अजय कुमार रेड्डी : ब्लाइंड क्रिकेट
सुश्री प्राची यादव : पैरा कैनोइंग
RELATED POSTS
View all