Horoscope Today 21 December 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
December 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Horoscope Today 21 December 2023 : ज्योतिषियों की मानें तो राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज चंद्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातकों को आज तनाव से मुक्ति मिलेगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि- आपकी दिन-ब-दिन स्थिति सुधर रही है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी और व्यापारिक दृष्टिकोण से कुशल समय चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें शुभ होगा।
वृषभ राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से खर्चीला समय। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नवीन स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
Read More : Horoscope Today 20 December 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा। कुल मिलाकर के एक शुभ समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। प्रेम में तू तू मैं मैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सही होगी। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि संभव है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- जुबान से अमृत टपकेगा। किसी भी व्यक्ति से वाणी का प्रयोग करके काम निकलवा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। शिव जी को प्रणाम करते रहें।
RELATED POSTS
View all