CG WINTER SESSION : आज शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
December 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG WINTER SESSION : छग विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज विधानसभा के समीप स्थित जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया जाएगा। सदन में आज राज्यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
Read More : CG WINTER SESSION : सदन में करीब 13 हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश, कल होगी बजट और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना को भाजपा सरकार भी जारी रखेगी। इसके लिए अनुपूरक बजट में 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी तरह भाजपा सरकार के घोषणा पत्र के वादों और कैबिनेट में हुए फैसलों के आधार पर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है।
RELATED POSTS
View all