Accident : टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस…
December 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
गरियाबंद। Accident : बीती रात जिले में सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम आकाश यादव बताया गया। आकाश कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरू यादव का बेटा था। मौत की खबर फैलते ही नगर में मातम पसरा हुआ है।
Read More : Accident : कोड़ो हरदी मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को रौंदा, हादसे में पत्नी की मौत
मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को साढ़े 11 बजे आकाश अपनी बाइक से गरियाबंद से सढ़ोली की ओर जा रहा था। रॉन्ग साइड से आ रही टाटा मैजिक वाहन सीजी 04 एन एम 8630 के चालक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में आकाश को गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिन भर चले इलाज के दौरान उसकी हालत ठीक थी। गरियाबंद कोतवाली पुलिस के मुताबिक आकाश के सिर में अंदरूनी चोंट थी। अचानक सीने में दर्द के बाद रात करीबन 1 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
RELATED POSTS
View all