Live Khabar 24x7

IND vs SA 3rd ODI : मारक्रम ने जीता टॉस, टीम इंडिया के धुरंधर करेंगे पहले बल्लेबाजी, रजत पाटीदार कर रहे डेब्यू

December 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

IND vs SA 3rd ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में दक्षिण आफ्रिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम को लगातार दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करनी होगी। पिछले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए रजत पाटीदार ने डेब्यू किया। ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं। वहीं, कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है।

RELATED POSTS

View all

view all