कटघोरा नगर पालिका में बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, रतन मित्तल ने बचा ली अध्यक्ष पद की कुर्सी
December 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
कोरबा। कटघोरा नगर पालिका में भारी गहमा गहमी के बीच भाजपा को निराशा हाथ लगी हैं। दरअसल वर्तमान कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल के खिलाफ बीजेपी पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया हैं। जीत के बाद कांग्रेस पार्षदों ने पटाखे फोड़े, मिठाई भी बांटी गई। इस पर रतन मित्तल ने कहा यह जनता की जीत है, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ लेकिन बीजेपी अपना अविश्वास प्रस्ताव सिद्ध नही कर पाए ।
RELATED POSTS
View all