Train Cancelled : रेल यात्रियों की बड़ी परेशानी! रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट…
December 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Train Cancelled : रेलवे ने दक्षिण की ओर जाने वाली 13 ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें कोरबा से कोचुवेली, तिरुनेलवेली-बिलासपुर, यशवंतपुर-कोरबा, हैदराबाद-रक्सौल, पटना-सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कई गाड़ियों के रूट भी बदले गए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा।
दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के हसनपार्थी रोड स्टेशन और उप्पल स्टेशन के बीच तीसरी लाइन जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग से पहले के कार्य को करने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की जाएगी। जिसके कारण इस रूट की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाड़ियां
कोरबा से शुरू होने वाली कोरबा कोचुवेली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22647) 3 जनवरी को रद रहेगी।
कोचुवेली से शुरू होने वाली कोचुवेली कोरबा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22648) दिनांक एक जनवरी को रद्द रहेगी।
बिलासपुर से शुरू होने वाली बिलासपुर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22619) दो जनवरी व 9 जनवरी को रद्द रहेगी।
तिरुनेलवेली से शुरू होने वाली तिरुनेलवेली बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22620) 31 दिसंबर 7 जनवरी को रद्द रहेगी।
यशवंतपुर से शुरू होने वाली यशवंतपुर कोरबा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12251) 9 जनवरी और 14 जनवरी को रद्द रहेगी।
कोरबा से शुरू होने वाली कोरबा यशवंतपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12252) 11 जनवरी व 14 जनवरी को रद्द रहेगी।
हैदराबाद से शुरू होने वाली हैदराबाद रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07051) 30 दिसंबर, 6 जनवरी और 13 जनवरी को रद्द रहेगी।
रक्सौल से शुरू होने वाली रक्सौल सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07052) 2 जनवरी, 9 जनवरी व 16 जनवरी को रद्द रहेगी।
पटना से शुरू होने वाली पटना सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 03253) एक जनवरी, 3 जनवरी और 8 जनवरी को रद्द रहेगी।
हैदराबाद से शुरू होने वाली हैदराबाद पटना स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07255) 3 जनवरी व 10 जनवरी को रद्द रहेगी।
सिकंदराबाद से शुरू होने वाली सिकंदराबाद पटना स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07256) 5 जनवरी व 12 जनवरी को रद्द रहेगी।
Read More : CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! रायपुर से गुजरने वाली ये 5 ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट…
रैक के अभाव में रद्द होने वाली गाड़ियां
टाटानगर से 22 दिसंबर को रवाना होने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस(इतवारी) एक्सप्रेस को रद्द की गई है। इसके फलस्वरूप पेयरिंग रैक के अभाव में नेताजी सुभाषचंद्र बोस(इतवारी) से 24 दिसंबर को रवाना होने वाली 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
टाटानगर से 22 दिसंबर को रवाना होने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द की गई है। इसके फलस्वरूप पेयरिंग रैक के अभाव में बिलासपुर से 23 दिसंबर को रवाना होने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
31 दिसंबर और 7 जनवरी को बिलासपुर से शुरू होने वाली बिलासपुर मद्रास एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12851) अपने निर्धारित मार्ग के बदले परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखौली-विजीनगरम-दुववाड़ा-विजयवाड़ा मार्ग से चलेगी।
एक जनवरी और आठ जनवरी को मद्रास से शुरू होने वाली मद्रास बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12852) अपने निर्धारित मार्ग के बदले परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा-दुववाड़ा- विजीनगरम-लखौली-रायपुर-बिलासपुर मार्ग से चलेगी।
सालेकसा में रुकेगी गोंदिया बरौनी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 15232/15231 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का 23 दिसम्बर 2023 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के सालेकसा स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
गाड़ी संख्या 15232/15231 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 23 दिसंबर से सालेकसा स्टेशन में रुकेगी । 15232 गोंदिया-बरौनी, सालेकसा स्टेशन रात 10 बजे पहुंचेगी और 10 बजकर दो मिनट में रवाना होगी। इसी प्रकार 15231 बरौनी-गोंदिया, सालेकसा स्टेशन शाम चार बजकर 47 मिनट में पहुंचेगी और शाम चार बजकर 49 मिनट में रवाना होगी।
चिरमिरी पैसेंजर में अतिरिक्त कोच
गाड़ी संख्या 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 08269/08270 चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल में एक एसी-3 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में बिलासपुर से 05 जनवरी 2024 से तथा गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में चिरमिरी से छह जनवरी 2024 से उपलब्ध रहेगी।
RELATED POSTS
View all