Live Khabar 24x7

Big Breaking : खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, WFI की नई बॉडी को किया सस्पेंड, अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता हुई रद्द

December 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Breaking

 

नई दिल्ली। Big Breaking : भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने रविवार को कुश्ती के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया है। WFI की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह और उनकी पूरी टीम सस्पेंड कर दी गई है।

खेल मंत्रालय ने यह बड़ा फैसला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के सन्यास लेने और बजरंग पुनिया का पद्मश्री वापस सम्मान वापस लेने के बाद उठाया है। इसके साथ ही खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के आगामी सभी कार्यकर्मों को भी रद्द कर दिया है।

वहीं इससे पहले खेल मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि WFI के चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं। इसके साथ ही बजरंग के पद्मश्री सम्मान वापस लौटने पर मंत्रालय ने कहा था कि यह उनका निजी फैसला है और हम अब भी बजरंग से पद्मश्री लौटाने के फैसले को बदलने की मांग करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all