Live Khabar 24x7

CG Politics : डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस प्रभारी बदलने पर कसा तंज, कहा – कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति, 11 की 11 सीटें होंगी BJP के नाम

December 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Politics : विस चुनाव के बाद पार्टियां लोकसभा की तैयारियों में जुटी हुई है। इससे पहले कांग्रेस में शनिवार देर रात बड़ा बदलाव किया गया। प्रदेश की कमान कुमारी शैलजा से छीनकर सचिन पायलट को सौंप दी गई है। जिसके बाद सत्ता पर सवार भाजपा ने पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बदलने जाने को लेकर तंज कसा है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश में कांग्रेस अप्रासंगिक हो रही है। प्रभारी बदलने से कोई लाभ नहीं होगा। आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। 11 की 11 सीटें बीजेपी जीतेगी। नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाना हुआ। प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात हुई। भेंट के दौरान प्रदेश से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए काम करेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन करना और विभाग निर्धारित करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। जल्द ही मंत्रियों के विभाग का आवंटन हो जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को मिले टारगेट पर कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। जनता की इच्छा की पूर्ति के लिए ताकत से काम करेंगे।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मोदी विरोध के उत्साह में देश का विरोध करने में विपक्षी दल नहीं चूक रहे। विपक्ष देश के हितों को विपरीत काम कर रहा है। लोकसभा चुनाव में जनता कड़ा सबक सिखाने वाली है।

 

RELATED POSTS

View all

view all