Live Khabar 24x7

CG Accident : स्कॉर्पियो वाहन हुई हादसे का शिकार, डिवाइडर से टकराकर पलटी, दुर्घटना में ड्राइवर समेत यात्रियों गंभीर रूप से घायल

December 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बिलासपुर। CG Accident : जिले में बड़े सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई है। हादसे में चालक और यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायलों को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, रिंग-2 में नर्मदा नगर चौक के पास ये भीषण हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर से रिंग रोड 2 की स्कोर्पियो सवार जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। अब तक स्कोर्पियो चालक व उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस जांच में जुट गई है।

बीते दिनों स्विफ्ट कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

वहीं बीते दिनों छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में तेज रफ्तार कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार सवार चार में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि, सोमवार 19 दिसंबर को चार युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर देर रात बर्थडे पार्टी मनाकर घर वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार में होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे डिवाइडर में लगी सिग्नल पोल भी उखड़ कर गिर गई।

वहां से गुजर रहे दो युवाओं ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी जगदलपुर के ही रहने वाले थे।

RELATED POSTS

View all

view all