Share Market Opening : शेयर बाजार में जोरदार एक्शन, कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स में 280 अंक की उछाल
December 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Opening : शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सुबह कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में आ गए हैं. सेंसेक्स 250 अंकों की उछाल के साथ 71400 के करीब ट्रेड कर रहा, जोकि शुरुआती कारोबार में 71,012 का लेवल टच किया.
निफ्टी भी शानदार रिकवरी के साथ 21450 के लेवल पर आ गया है. बाजार की रिकवरी में मेटल, फार्मा, ऑटो सेक्टर का सपोर्ट मिल रहा. निफ्टी में हीरो मोटो और डिविज लैब का स्टॉक 2-2 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर हैं. इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 241 अंक चढ़कर 71,106 पर बंद हुआ था.
RELATED POSTS
View all