Live Khabar 24x7

Earthquake : लेह-लद्दाख में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता

December 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

Earthquake In Delhi

 

नई दिल्ली। Earthquake : लद्दाख में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घरों के बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है। लद्दाख के अलावा कारगिल, पुंछ और किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के नजदीकी किश्तवाड़ जिले में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक किश्तवाड़ में भूकंप देर रात करीब 1.10 बजे 5 किमी की गहराई पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कम होने के कारण इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। भूकंप से फिलहाल किसी भी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all