Surajpur : जिला अस्पताल पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अव्यवस्था देख भड़की, डॉक्टर को लगाई फटकार
December 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
CG News : सूरजपुर। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मंगलवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान जब उनकी नजर वहां पर पड़े कचरा और शौचालय में गंदगी पर गई। तब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई। तत्काल इसमें सुधार करने के लिए सीएमएचओ को निर्देश भी दिए। साथ ही हॉस्पिटल के छत से पानी जो टपक रहा है उसे भी सुधारने को कहा।
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं यहां एक मरीज को देखने आयी थी पर यहा पर काफी अवस्थाएं हैं। जिसे सुधारने को कहा गया है। अगर सुधर नहीं होता है तो आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जिला अस्पताल होने के नाते यहां आसपास के साथ पूरे जिले के मरीज आते हैं। यहां पर साफ सफाई और इलाज सही होना चाहिए ताकि उन्हें सभी सुविधाएं मिल सके।
RELATED POSTS
View all