Live Khabar 24x7

CG Breaking : सूरजपुर में आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या, तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

December 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर। CG Breaking : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामलें में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चांदनी बिहारपुर थाने के ग्राम महुली की है।

दोनों का तीन साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। पति उससे मारपीट करता था। एक साल पहले भी मारपीट के दौरान चोट लगने से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी पति भाग गया।

जानकारी के मुताबिक, गांव के कमलेश साकेत नामक युवक ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व करौंटी ग्राम निवासी लीलावती खैरबार के साथ प्रेम विवाह किया था। कमलेश अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से वाद विवाद करता था। गुरुवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद पर उसने अपनी पत्नी लीलावती की लाठी से बेदम पिटाई की और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका लीलावती गर्भवती भी थी। हत्या की वारदात से ग्राम महुली में सनसनी फैल गई। इधर पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित पति कमलेश साकेत के विरुद्ध धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश जारी थी।

RELATED POSTS

View all

view all