Weather On New Year : न्यू ईयर पार्टी पर फिर सकता है पानी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
December 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Weather On New Year : नए साल आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी लोग जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन जश्न में बारिश अड़चन बन सकती है। अगर आप भी नए साल के जश्न मनाने के लिए कही बाहर जानें वाले है तो यह रिपोर्ट आप जरूर पढ़ लें।
IMD ने 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के कारण 31 दिसंबर, 2023 से 2 जनवरी, 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
वहीं विभाग ने 31 दिसंबर, 2023 से 3 जनवरी, 2024 तक भारत के दक्षिणी हिस्से के कुछ राज्य, जैसे कि तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
RELATED POSTS
View all