Live Khabar 24x7

RAIPUR : पूर्व मंत्री अकबर ने दिया आरोपियों को संरक्षण, कवर्धा जनविचार संघ ने लगाए आरोप

December 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

RAIPUR : पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर कवर्धा राष्ट्रवादी जनविचार संघ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के संरक्षण की वजह से कांड में शामिल मुस्लिमों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में कवर्धा की जनता ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाया है।

कवर्धा झंडा कांड में जेल गए कवर्धा राष्ट्रवादी जनविचार संघ से जुड़े कैलाश चन्द्रवंशी शनिवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कवर्धा में बाहर से आए घुसपैठिए पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि कवर्धा में मुस्लिम समुदाय के बाहर से आए व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। कवर्धा बुगरी रोड के अटल आवास में दर्जनों की संख्या में बाहर से आए लोगों ने कब्ज़ा किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि बाहर से आए दर्जनों लोगों का 2-3 साल में ही राशन कार्ड दे दिया गया है। जनपद पंचायत, श्मशान घाट की जमीन, कई शासकीय जमीनों पर पिछले 3 सालों में कब्ज़ा हुआ। आदिवासी महिला के साथ मारपीट लिया, लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके साथ बेरला के चिल्फी में गोठान के जमीन पर मस्जिद बनाने का आरोप लगाया।

आगे कहा कि पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने मार्च 2022 में 286 लोगों को स्वेच्छा अनुदान दिया। जिसमें रायपुर स्थित मोदहापारा के मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे। उन्होंने अपने कृत्य के लिए पूर्व मंत्री मोहम्मद अक़बर को जनता से माफी मांगने को कहा।

 

RELATED POSTS

View all

view all