New Zealand के Auckland में सबसे पहले नए साल का स्वागत, देखें आतिशबाजी का वीडियो
December 31, 2023 | by livekhabar24x7.com
New Zealand : नई दिल्ली। भारत में अभी नया सार शुरू होने में कुछ ही घंटों का समय बचा है। वहीं अन्य देशों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड में सबसे पहले साल 2024 का स्वागत हुआ और खुशी मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आधी रात को अपने घरों से बाहर निकल आए और नए साल का जश्न मनाया।
बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट्स, पबों, डिस्को, सार्वजनिक स्थानों पार्टियां कर जश्न मना रहे हैं। दुनिया में सबसे पहले नया साल प्रशांत महासागर के ऑस्ट्रेलिया के स्वामित्व वाले टोंगा नामक आइलैंड में आता है ।
#WATCH | New Zealand's Auckland welcomes the new year 2024 with fireworks
(Source: Reuters) pic.twitter.com/faBWL0b7Eh
— ANI (@ANI) December 31, 2023
शहर के अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया में, सिडनी हार्बर ब्रिज एक प्रसिद्ध मध्यरात्रि आतिशबाजी प्रदर्शन और लाइट शो का केंद्र बिंदु बन जाएगा, जिसे हर साल दुनिया भर में 40 करोड़ से अधिक लोग देखते हैं।
RELATED POSTS
View all