Live Khabar 24x7

CG BJP Meeting : भाजपा के संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई खत्म, सभी पदाधिकारियों को सौंपे गए टास्क

December 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG BJP Meeting : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पर भाजपा की आज बड़ी बैठक खत्म हुई। जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा तैयारियों के मद्देनजर चर्चा की गई। सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारियों की यह बैठक हुई थी। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों को टास्क सौंपे गए हैं। आगामी दिनों में हर मोर्चा संपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर वर्ग को साधने और भाजपा से जोड़ने का अभियान चलेगा।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में महिला मोर्चा सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। एससी मोर्चा छात्रावास जाकर संवाद करेगा। किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा का आयोजन करेगा। किसान और मजदूरों से संपर्क करने अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार उन्हें टास्क सौंपा गया है।

RELATED POSTS

View all

view all