Live Khabar 24x7

CG Crime : पति बना हैवान, पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 बच्चों की भी कर दी बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

January 2, 2024 | by livekhabar24x7.com

बिलासपुर। CG Crime : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही बेरहम से अपने 3 मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बच्चों को गला घोटकर मार डाला। बताया जा रहा हैं कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया।

Read More : CG CRIME : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 100 बटखरों की चोरी करने वाले 9 लोग गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

बता दे कि यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। असफल होने पर वह मस्तूरी थाना पहुंचा। जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all