Live Khabar 24x7

Share Market Today : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 379 अंक फिसला Sensex, निवेशकों के 68 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

January 2, 2024 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Today : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 379.46 अंक या 0.53% की गिरावट के साथ 71,892.48 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 76.10 अंक या 0.35 फीसदी लुढ़ककर 21,665.80 के स्तर पर बंद हुआ।

इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक 2.85% की तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance),भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.70% से लेकर 1.76 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।

इसमें भी कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर 1.98 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर 0.66% से लेकर 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

निवेशकों को हुआ बड़ा नुकसान

बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 365.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 1 जनवरी को 365.89 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 68 लाख करोड़ रुपये घटा है।

RELATED POSTS

View all

view all