CG News : अशोक वाटिका से रायपुर पहुंची भगवान श्रीराम की चरण पादुका, शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : श्रीलंका के अशोक वाटिका से भगवान श्रीराम के भक्त उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या जा रहे हैं। राजधानी रायपुर पहुंचने पर श्रीराम भक्तों का सैलाब चरणपादुका दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। पूरी राजधानी राममय हो गई। अध्यात्म को लेकर उत्साह के संगम का अलग ही तरह का श्रद्धाभाव देखने को मिला।
यह यात्रा आठ राज्यों से होकर निकाली जा रही है। इस दौरान रायपुर में शोभायात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयकारे के पूरा शहर गूंज उठा। श्रीलंका के अशोक वाटिका से अयोध्या तक चरण पादुका शोभायात्रा निकाली जा रही है।
यह शोभायात्रा राम वन गमन परिपथ के रास्ते से होते हुए मध्यप्रदेश जाएगी। प्रभु श्रीराम के ननिहाल के 300 तीर्थ स्थलों से होते हुए यह यात्रा एमपी जाएगी और 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। फिर, राम मंदिर में चरण पादुका स्थापित की जाएगी।
RELATED POSTS
View all