Live Khabar 24x7

Ship Hijacked : सोमालिया में जहाज को किया गया हाईजैक, चालक दल में 15 भारतीय सदस्य भी मौजूद

January 5, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

मोगादिशु। Ship Hijacked : समुद्री लुटेरों ने मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक को हाईजैक कर लिया है। गुरुवार शाम को हाईजैक किए गए जहाज में 15 भारतीय भी मौजूद है। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रखी हुई है। वहीं एक जंगी जहाज को इसकी तरह भेजा गया है। हाईजैक किए गए जहाज में 15 भारतीय सवार हैं और क्रू से संपर्क स्थापित हो गया है।

सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल में 15 भारतीय सदस्य भी शामलि हैं। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है।

INS चेन्नई भेजा गया

जहाज के हाईजैक के बाद भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए जहाज की ओर बढ़ रहा है। नौसेना के विमान गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और आईएनएस चेन्नई सहायता प्रदान करने के लिए निकल गया है। अन्य एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत विदेशी देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

RELATED POSTS

View all

view all