Live Khabar 24x7

TMKOC Controversy Update : मिसेस सोढ़ी के आरोप पर प्रोड्यूसर मोदी ने दी सफाई, कहीं ये बड़ी बात, जानिए क्या है पूरा मामला?

May 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। TMKOC Controversy Update : लम्बे अरसे से दर्शकों को इंटरटेन कर रहे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। दरअसल जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल यानी मिसेज रोशन सोढ़ी ने शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी समेत कई लोगों पर मेंटल एवं सेक्शुअल हैरेंसमेंट के गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद प्रोड्यूसर पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

अब इस मामले पर असित मोदी कि प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने जेनिफर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। असित मोदी और उनकी टीम का कहना है कि सेट पर जेनिफर अनुशासन से नहीं रहती थी। उनका काम पर ध्यान नहीं था। प्रोडक्शन से रोज उनकी शिकायत की जाती थी। अपने अंतिम दिन उन्होंने सेट्स पर सबके सामने गालियां भी दी थी।

Read More : TMKOC Update : ‘तारक मेहता का उल्टा…’ शो को लगा एक और तगड़ा झटका, अब इस एक्ट्रेस ने शो को कहा अलविदा, फैंस हुए मायूस

 

उन्होंने आगे कहा कि उनके ऊपर जेनिफर ने शोषण के जो आरोप लगाए हैं वो सभी झूठे हैं। सेट पर वो अनुशासन से नहीं रहती थी तथा उनका फोकस काम पर नहीं था। रोज उनके व्यवहार की शिकायत प्रोडक्शन हेड से की जाती थी। उनके अंतिम दिन पर उन्होंने सभी के सामने पूरे यूनिट को गालियां दी तथा बिना शूटिंग समाप्त किए सेट से चली गईं।

आपको बता दे कि शो के प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी एवं जतिन बजाज कहा है कि जेनिफर पूरी टीम के साथ बदतमीजी करती थीं। जब वो शूट से जा रही थीं तो उन्होंने तेजी से अपनी गाड़ी को निकाला, बिना ये सोचे कि किसी खड़े हुए व्यक्ति को चोट लग जाएगी। उन्होंने सेट की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। हमें उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करना पड़ा था, क्योंकि शूट के चलते उनका व्यवहार बहुत खराब था।

RELATED POSTS

View all

view all