Live Khabar 24x7

Raipur Crime : गांजा बेचते पकड़ाए तीन युवक, पुलिस ने 4.66 किलों गांजा जब्त

January 7, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur Crime : पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में आज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 4.66 किलों गांजा जब्त किया है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गांजे की पुड़िया के साथ 3 युवक गिरफ्तार, निकले थे सप्लाई करने

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास दोपहिया वाहन में सवार दो लड़के गांजा बेच रहे थे। पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिन्हाकिंत करते हुए आरोपियों को पकड़ा। दोपहिया वाहन की डिक्की की तलाशी लेने डिक्की में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 76 ग्राम गांजा बरामद किया।

घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन एवं पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एम.जी. 5064 को जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

वहीं देवेंद्र नगर क्षेत्रान्तर्गत शास्त्री नगर स्थित छत्तीसगढ़ भोजनालय के पास अपने एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एल.बी. 8744 में गांजा रखकर बिक्री करते आरोपी अमर सारथी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 01 किलो 900 ग्राम गांजा और एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एल.बी. 8744 जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 06/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. करण यादव पिता बुधराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी नवीन चौंक मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
02. अनिल महेश्वरी ऊर्फ चाकू पिता रवि महेश्वरी उम्र 22 वर्ष सा0 रीको रोड कन्या शाला के पास मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
03. अमर सारथी उर्फ छोटू पिता महेतरू घांडे उम्र 27 साल सा0 शास्त्री नगर फोकटपारा लाल चौक के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

 

RELATED POSTS

View all

view all