Raipur News : टिकरापारा के अवैध डेरे पर निगम की बड़ी कार्रवाई, बस्तीवासियों में भारी आक्रोश,
May 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Raipur News : राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र में बस्तीवासियों के अवैध डेरे पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में सुबह से ही पारशद और लोगों के बीच तनाव का माहौल है। दरअसल, क्षेत्र के पार्षद चंद्रपाल धनगर की बस्तीवासियों ने पिटाई की। सूचना पर टिकरापारा पुलिस ने 3 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। वहीं 2 की तलाश कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने बकरा चोरी करने के आरोप लगाते हुए पार्षद चंद्रपाल धनगर की पिटाई कर दी। बस्ती वासियों का कहाना है कि, आए दिन यहां कोई न कोई वारदात होती रहती है। कभी मारपीट, तो कभी शराब की अवैध तस्करी, यहां तक कि पुलिस वालों पर भी हमले हुए हैं। उनका कहना है कि, यहां के लोग गुंडागर्दी करते हैं।
वहीं कुछ ऐसे भी दावे है कि पार्षद चंद्रपाल का परिवार पिछले 3 पीढ़ी से बकरा खरीदी बिक्री का काम कर रही है। जिसका गोदाम मठपुरैना में है। आज सुबह आरोपी समूह में गोदाम में घुसकर बकरे उठाने लगे, रोकने पर कहा कि बकरे उनके है। मना करने पर आरोपियों ने पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर पर हमला कर दिया। आरोपी लाठी-डंडे से तबतोड़ वॉर करने लगे। हमले में जान बचाने के लिए पार्षद चन्द्रपाल धनगर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
बस्तीवासियों में आक्रोश
इस पर आक्रोशित बस्ती वासियों का कहना है कि जब गिरफ्तारी की गई है तो बुलडोजर क्यों चलाया। उनपर पर जुल्म हुआ है। ऐसे में अब हम कहां जाएंगे। वहीं बीजेपी पार्षद दल का कहना है कि, इन्हें मकान आवंटित किए गए थे लेकिन वे वहां नहीं गए और यहां पर अवैध डेरा डाले हुए हैं। इसलिए इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
RELATED POSTS
View all