Live Khabar 24x7

Horoscope 09 Jan 2024 : इन राशिवालों को आज व्यापार में होगा लाभ, जानें सभी जातकों का हाल…

January 9, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope 09 Jan 2024 : राशिफल के अनुसार 09 जनवरी 2024 मंगलवार का यह दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। जहां कुछ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तो वहीं कुछ राशियों के जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जानें सभी जातकों का हाल…

मेष राशि- स्वयं के स्वास्थ्य के लिए थोड़ा सा एक दिन खराब रहेगा। जीवनसाथी से थोड़ी से पंगेबाजी कम करिएगा। मामला विपरीत पड़ सकता है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। थोड़ी सी मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखिएगा। अन्यथा कुछ अपमानजनक स्थिति विपरीत लिंग के संबंधों में बन सकता है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमपूर्वक जीवन जिएंगे। नौकरी चाकरी की भी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी समय शुभ रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है। शादी ब्याह हो सकता है। नव प्रेम का आगमन हो सकता है। सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम, प्रेम संतान भी आपका थोड़ा नरम-गरम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा आपको। थोड़ा सा महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। काली जी को प्रणाम करते रहना आपके लिए शुभ होगा।

Read More : Horoscope 08 Jan 2024 : इन राशिवालों के लिए शुभ होगा आज का दिन, जानें सभी जातकों का हाल…

सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है। कुल मिलाकर शुभ समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति ठीक है। अपनों का साथ है। स्वयं एक ऊर्जावान व्यक्ति की तरह एक्ट करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नया होगा, जो आपके लिए शुभ होगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें और अभी निवेश न करें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है और धन का आवक बढ़ेगा। लिक्विड फर्म में बढ़ोतरी होगी। काली जी को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। जीवनसाथी से बहुत नजदीकी बढ़ेंगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। एक शुभ समय। जिस चीज की जरूरत होगी उस चीज की उपलब्धता होगी तो बड़ा उपयोगी समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। जीवन साथी से थोड़ा दुराव रहेगा। प्रेम संतान लगभग ठीक है, व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घर के लोग और प्रेम आपका व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा चल रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all