Live Khabar 24x7

CG BJP : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने सात समितियों का किया गठन, इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी

January 9, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG BJP : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी और कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए समितियों का गठन किया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करने के लिए सात समितियों का गठन किया है। बीजेपी ने प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य अर्जित करने की दृष्टि से नेताओं को दायित्व सौंपे जा रहे हैं।

प्रभारी बनाए घोषित –

पार्टी नव सदस्यता अभियान समित संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक रामसेवक पैंकरा, प्रदीप गांधी व महेश गागड़ा.

  • महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान समिति

संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक शालिनी राजपूत, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भावना बोहरा, किशोर महानंद.

  • दीवार लेखन और होर्डिंग्स समिति

संयोजक अनुराग सिंहदेव, सह संयोजक अमित साहू, विक्रांत सिंह, रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन, उपकार चंद्राकर.

  • गांव चलो अभियान समिति

संयोजक नारायण चंदेल, सह संयोजक मोतीलाल साहू, गोमती साय, भरत मटियार.

  • श्री राम मंदिर दर्शन समिति

संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा व रामलखन पैंकरा.

  • बूथ सशक्तीकरण अभियान

संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक अवधेश चंदेल.

  • पीएम विश्वकर्मा योजना समिति

संयोजक पी. विश्वनाथन सह संयोजक प्रदीप सिंह व पुरुषोत्तम देवांगन.

 

 

RELATED POSTS

View all

view all