Share Market Closing : सेंसैक्स ने आखिरी घंटे में मारी 271 अंक की उछाल, निवेशकों को हुआ 1.39 लाख करोड़ का फायदा
January 10, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 271.50 अंक या 0.38% बढ़कर 71,657.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 78.95 अंक या 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 21,623.80 के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक 2.83% की तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.05% से लेकर 2.22 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
वहीं एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 1.97 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं पावर ग्रिड (Power Grid), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर 0.63% से लेकर 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
निवेशकों को हुआ नुकसान
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 जनवरी को बढ़कर 368.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 9 जनवरी को 367.47 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all