Live Khabar 24x7

Karnataka Election : मोहब्बत की दुकान खुली, नफरत की दुकान हुई बंद, पहली ही कैबिनेट में होंगे 5 वादे पूरे

May 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

बेंगलुरु। Karnataka Election : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 136 सीटों से आगे चल रही हैं। इस रेस में भाजपा, जेडी और अन्य पिछड़ते हुए नजर आ रहे है। नतीजे घोषित होने से पहले ही पूरी कांग्रेस पाती में ख़ुशी की लहर है। सभी कांग्रेस नेता-मंत्री के बयान भी सामने आ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी कर्नाटक चुनाव के मतगणना में नजर आ रहे परिणाम को लेकर बयान दिया है।

Karnataka Election : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को, कार्यकर्ताओं को, नेताओं को और सभी नेताओं को जिन्होंने कर्नाटक में काम किया उन्हें बधाई देता हूं। दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी, कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ थी। कर्नाटक ने ये बताया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद हुई है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। 5 वादों को पहले दिन पहले कैबिनेट में पूरा करेंगे।

 

 

 

 

 

RELATED POSTS

View all

view all