Good News : सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को मिला तीसरा स्थान, सीएम साय और डिप्टी सीएम साव ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया पुरस्कार
January 11, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Good News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। बता दे कि छत्तीसगढ़ को इस बार विभिन्न श्रेणियों में 6 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
RELATED POSTS
View all