Live Khabar 24x7

CG NEWS : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगी राजिम की बिहुला बाई, न्योता पाकर हुई भावुक

January 11, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

राजिम। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में कचरा बीनने वाली बिहुला बाई को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है। बिहुला बाई रोजाना कचरा बिनने का काम कर जीवन व्यापन करती है।

बता दें कि एक साल पहले जब श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का कार्य चल रहा था, तब बिहुला बाई दिन भर कचरा बिनकर 40 रुपए कमाई की और उसमें से 20 रुपए राम मंदिर निर्माण के लिए दान देती थी जो कि भावुक कर देने वाला पल रहा।

उनकी इस भावना को देखते हुए हिन्दू संगठनों द्वारा श्री राम जी के अक्षत कलश लेकर बिहुला बाई के झोपड़ी पहुंचे और उन्हें श्री राम जी के दर्शन का न्योता दिया। जिसके बाद न्योता मिलते ही बिहुला बाई भावुक हो गई।

RELATED POSTS

View all

view all