Live Khabar 24x7

CG News : रायपुर से आयोध्या के लिए रवाना हुई 50 डॉक्टरों की टीम, राम भक्तों की करेंगे सेवा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी

January 11, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज हो गई है। इसे लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए 3000 हजार क्विंटल चावल भेजने के बाद अब 50 डॉक्टर्स की टीम अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। डॉक्टरों के साथ ही नर्सिंग स्टाफ भी भेजे गए है। ये सभी अयोध्या में आने वाले राम भक्तों की सेवा करेंगे और उनकी स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने राजधानी के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर से 50 डाक्टरों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी साथ रहे।

Read More : CG News : विधायक रेणुका सिंह ने प्रदेश की जनता की अपील, कहा – घर के बाहर जलायें दो दीपक, एक भगवान श्रीराम के नाम और एक राष्ट्र के नाम

बता दे कि श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल की ओर से 50 डॉक्टर्स की टीम अयोध्या में राम भक्तों के लिए सेवा देगी। उनकी स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के द्वारा कुल 100 डॉक्टरों की टीम बारी-बारी अयोध्या भेजी जाएगी। एक टीम में 50 डॉक्टरों को रखा गया है। ये डॉक्टरस एक माह अयोध्या में रहेंगे और वहां अपनी सेवा देंगे। वहीं एक माह बाद दूसरी टीम को अयोध्या भेजा जायेगा।

छत्तीसगढ़ में सिर्फ भगवान राम को पूजते ही नहीं है बल्कि प्रदेश के लोग उन्हें अपना भांजा भी मानते हैं। पुराणों के मुताबिक, भगवान राम की माता कौशल्या का जन्म स्थान छत्तीसगढ़ है। यह उनका मायका है और भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे में प्रदेश की जनता में 22 जनवरी के लिए भरी उत्साह है।

RELATED POSTS

View all

view all