Live Khabar 24x7

Goods Train Derailed : दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन में रेल हादसा, पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन

January 14, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

बालोद। Goods Train Derailed : दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में रेल हादसा हुआ है। मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई। इससे ट्रेक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हुई. इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली। पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हादसा कल देर रात करीब 1 बजे हुआ।

दरअसल, पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक 4 में रुकी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रेक 4 में जाना पड़ा। हालांकि हादसे का कारण अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all