CG News : पुलिस कैंप पर माओवादियों ने किया हमला
January 17, 2024 | by livekhabar24x7.com
बीजापुर। CG News : वनांचल क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को कम करने के लिए पिछले दिनों कई पुलिस कैम्प खोले गए। सत्ता परिवर्तन के बाद नक्सली लगातार जवानों पर हमला कर रहे थे। देर रात माओवादियों ने पुलिस कैम्प पर हमला कर दिया है। हालंकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात दो से तीन कैम्पों पर फ़ायरिंग की खबर मिली थी। बताया जा रहा है कि बीजापुर और सुकमा की सीमा पर पुलिस कैंप लगे हुए थे। तभी नक्सलियों की हमले की खबर है।
RELATED POSTS
View all