Live Khabar 24x7

सूरजपुर : हसदेव अभ्यारण के कटाई के विरोध में प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा – सालों पुराने पेड़ों को बेरहमी से काटा जा रहा

January 17, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर : प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के बैनर तले हसदेव अभ्यारण के कटाई के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन थाना चौक के सामने किया गया। जिसमें आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जनक राम ध्रुव शामिल हुए कांग्रेस के द्वारा लगातार हसदेव की कटाई की विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है और सरकार से कटाई पर रोक लगाने की मांग किया जा रहा है।

आज इसी कड़ी में सूरजपुर में भी एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी और आदिवासी कांग्रेस के लोग शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा के सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और कहा कि अडानी के लिए वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों को उजाड़ा जा रहा है। सालों पुराने पेड़ों को बेरहमी से काटा जा रहा है। लगातार इसका विरोध होने के बाद भी आखिर सरकार क्यों नहीं जग रही है।

हमारी मांग है कि पुरखों से बसे लोगों के घर को न तोड़ा जाए। हमारी जंगल जमीन को नुकसान ना किया जाए। इसमें कई प्रकार के जीव जंतु प्रभावित हो रहे हैं। तत्काल कटाई पर रोक लगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के साथ देशभर में इसका विरोध हो रहा है और जब तक कटाई बंद नहीं होती हम इसका विरोध जारी रखेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all