Share Market : लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का
January 18, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Stock Update : लगातार तीसरे दिन यानी आज ( गुरुवार, 18 जनवरी) शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीते दो दिन से बाजार लाल निशान पर है। इसकी वजह निवेशकों द्वारा बिकवाली है। वर्ष 2022 के बाद पहली बार कल सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा गिरा था। आज सुबह भी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ खुले हैं।
आज सेंसेक्स 523.06 अंक या 0.73 फीसदी गिरकर 70,977.70 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 153.70 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,418.30 पर पहुंच गया। खबर लिखते वक्त निफ्टी पर लगभग 1375 शेयर हरे और 876 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
Read More : Share Market Closing : लाल समुद्र में डूबा शेयर बाजार, Sensex में 1628 अंक की गिरावट, निवेशकों को 4.33 लाख करोड़ का नुकसान
टॉप गेनर और लूजर स्टॉक
निफ्टीपैक पर अदाणी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एलटीआईमाइंडट्री, पावर ग्रिड कॉर्प, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के स्टॉक लूजर है।
सेंसेक्स कंपनियों में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक टॉप गेनर रहे।
RELATED POSTS
View all