Big News : अदन की खाड़ी में जहाज पर ड्रोन से हमला, 9 भारतीय थे सवार, नौसेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
January 18, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big News : अदन की खाड़ी में जहाज एमवी जेनको पिकार्डी पर ड्रोन से हमला हुआ है, जिससे जहाज में आग लग गई। समुद्री डकैती रोकने के लिए तैनात भारतीय नौसेना के जहाज ने तत्काल हमले का जवाब दिया। जहाज पर सवार चालक दल के सभी 22 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें 9 भारतीय हैं।
भारतीय नौसेना ने बताया कि आईएएनस विशापत्तनम अदन की खाड़ी में मिशन पर तैनात है। बुधवार रात करीब 11.11 बजे समुद्री लुटेरों की तरफ से हमले और ड्रोन से निशाना बनाए जाने की खबर मिली। मार्शल आइलैंड के झंडे वाले इस व्यापारिक जहाज- एमवी जेनको पिकार्डी (MV Genco Picardy) से मदद मांगे जाने पर नौसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
चालक दल में 22 सदस्य, नौ भारतीय भी शामिल; नौसेना ने बचाया
नौसेना ने बताया कि अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों पर नजर रखने की ड्यूटी पर तैनात आईएनएस विशाखापत्तनम मिशन मोड में काम करता है। अदन की खाड़ी में हमले के खतरे से जुड़ी कॉल पर तत्काल जवाब देते हुए नौसेना ने करीब एक घंटे बाद संकट में फंसे व्यापारिक जहाज को खोज निकाला। रात करीब 12.30 बजे व्यापारिक जहाज- एमवी जेनको पिकार्डी को मदद मुहैया कराई गई। नौसेना ने बताया कि इस पोत पर नौ भारतीय समेत चालक दल के कुल 22 सदस्य सवार थे। हमले का माकूल जवाब दिया गया और जहाज को लुटेरों / हमलावरों से सुरक्षित बचा लिया गया।
RELATED POSTS
View all