CG News : सीएम साय के ऐलान के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया छुट्टी का आदेश, 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में रहेगा आधे दिन का अवकाश
January 19, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : केंद्र सरकार के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने भी बीते दिन 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आधे दिन का अवकाश जारी किया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया गया है।
Read More : CG News : निर्वाचन से IAS बिपिन मांझी हुए रिलीव, नीलेश क्षीरसागर बने एडिशनल CEO, जॉइंट सीईओ की भी हुई नियुक्ति
बता दें केंद्र सरकार ने इसे पहले आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। केंद्र सरकार के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े समारोहों में भाग लेने के लिए कर्मचारियों की भारी मांगों के बाद केंद्र ने देश में केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों को आधे दिन के लिए बंद करने की घोषणा की है।

RELATED POSTS
View all