Live Khabar 24x7

CG NEWS : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीय कल आएंगे छत्तीसगढ़, स्वच्छता अभियान में होंगे शामिल, BJP कार्यलय में विभिन्न विषयों पर करेंगे चर्चा

January 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG NEWS : केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री और बीजेपी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ मनसुख मांडविया (Dr Mansukh Mandaviya) 20 जनवरी के छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान डॉ. मांडविया दोपहर 12 बजे राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर में दर्शन व पूजन-अर्चन के पश्चात मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।

लगभग 30 मिनट यहाँ रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय आएंगे।

स्वानी विवेकानंद विमानतल से डॉ. मांडविया दोपहर 12 बजे महामाया मंदिर पहुंचेंगे। लगभग 30 मिनट यहाँ रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय आएंगे। भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद डॉ. मांडविया दोपहर 2.30 बजे प्रदेश विधानसभा पहुँचेंगे।

यहाँ नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करने बाद डॉ. मांडविया 4.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहाँ से शाम 5 बजे राजकोट (गुजरात) के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all