Live Khabar 24x7

Mansukh Mandaviya CG Visit : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया, भाजपा कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर करेंगे चर्चा

January 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Mansukh Mandaviya CG Visit : केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ मनसुख मांडविया आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान डॉ. मांडविया दोपहर 12 बजे राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर में दर्शन व पूजन-अर्चन के पश्चात मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।

Read More : Jagdeep Dhankhar CG Visit : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे रायपुर, राज्यपाल और सीएम साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया गुजरात के अहमदाबाद से रवाना होकर रायपुर पहुँचेंगे। स्वानी विवेकानंद विमानतल से डॉ. मांडविया दोपहर 12 बजे महामाया मंदिर पहुँचेंगे। लगभग 30 मिनट यहाँ रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय आएंगे।भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद डॉ. मांडविया दोपहर 2.30 बजे प्रदेश विधानसभा पहुँचेंगे। यहाँ नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करने बाद डॉ. मांडविया 4.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहाँ से शाम 5 बजे राजकोट (गुजरात) के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all