Live Khabar 24x7

Raipur : रायपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, माँ महामाया मंदिर में की साफ- सफाई

January 20, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

Raipur : प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले केंद्र सरकार ने देश के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान का आह्वाहन किया हैं। इस कड़ी में आज दो दिवसीय छत्तीसगसढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया माँ महामाया मंदिर में साफ- सफ़ाई की।

केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया महामाया मंदिर परिसर में झाड़ू और पोछा लगाकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्वच्छता अभियान में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद सुनील सोनी भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष की गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म 695 के पोस्टर का विमोचन भी किया। महामाया मंदिर ट्रस्ट के सचिव व्यास नारायण तिवारी ने सभी आगुन्तकों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और महामाया माता जी वाला चांदी का सिक्का स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अशोक सामर्थ्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all