Live Khabar 24x7

Share Market Closing : HDFC Bank जैसे हेवीवेट शेयरों ने एक साल के निचले स्तर को किया टच, Sensex में 1053 अंक की गिरावट, निवेशकों ने गवाएं 8.37 लाख करोड़

January 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 1,053.10 अंक यानी (1.47%) की गिरावट के साथ 70,370.55 स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 333.00 अंक यानी (1.54%) गिरकर 21,238.80 अंकों पर बंद हुआ। बड़ी गिरावट से निवेशकों को जबरदस्त नुकसान हुआ है।

एHDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, वीआईपी इंडस्ट्रीज और जी एंटरटेनमेंट जैसे बीएसई शेयरों ने अपने-अपने एक साल के निचले स्तर को टच किया। ZEE के शेयर 32 फीसदी टूटकर 155.95 रुपये पर बंद हुआ. IRCON इंटरनेशनल के शेयर 14 फीसदी लुढ़कर 229.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। हुडको 10.67 फीसदी गिरा, ओबेरॉय रियल्टी 9 फीसदी, RVNL 10 फीसदी और IRCTC के शेयर 9 फीसदी तक टूट गया।

निवेशकों को हुआ बड़ा नुकसान

बाजार की गिरावट के चलते आज निवेशकों की पूंजी तेजी से घटी है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 जनवरी 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 374.41 लाख करोड़ रुपये था। आज यानी 23 जनवरी 2024 को यह गिरकर 366.04 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों को आज 8.37 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all