Live Khabar 24x7

Suicide : 6वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

January 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा। Suicide : जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई हैं। यहां सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बस्ती में रहने वाले एक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, बालक कक्षा 6वीं का छात्र है। इस घटना के बाद से घर में मातम पसर गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।

Read More : CG Student Suicide : CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में परिजनों से मांगी माफ़ी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम शुभांशु टेकाम है जिसकी मौत से घर में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि, बीती शाम शुभांशु अपनी मां के साथ भोग भंडारा खाने के लिए गया हुआ था, जहां से वह पढ़ाई करने के नाम पर घर आ गया और फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। मां जब वापस घर लौटी तब उसे इस बात की जानकारी हुई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all