Live Khabar 24x7

CG News : हाईकोर्ट के जस्टिस बनाए गए अरविंद कुमार वर्मा, 16 हुई जजों की संख्या

January 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को आज एक और एडिशनल जज मिल गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद न्यायिक अधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडिशनल जज के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इन नियुक्तियों की घोषणा की। तीनों नामों की लिस्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति, माननीय मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद, इन्हें हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया गया है।”

 

RELATED POSTS

View all

view all