Raipur : अयोध्या-धाम में सेवा के लिए छत्तीसगढ़ से रवाना हुआ रामसेवकों का दल, सीएम साय ने वाहन को दिखाई हरी झंडी
January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com
Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को किया रवाना। इस दौरान बताया गया कि अयोध्या में श्री रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा 60 दिनों तक चलेगा। छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी। विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भगवान श्री राम के मंदिर के प्रांगण में आने का सौभाग्य मिल रहा है मुख्यमंत्री के नाते झंडी दिखाने का। जो राम जी के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। उनके भोजन कि व्यवस्था के लिए यहाँ से सदस्य जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान राम कि कृपा है 22 जनवरी को छत्तीसगढ के भांचा राम अयोध्या में अनेक वर्षो तक टेंट में रहने के बाद विधि विधान से स्थापित हुए। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गयी। 6 समिति के लोग अयोध्या में भंडारा चलाएंगे और राम भक्तों को भोजन कराएंगे। भोजन कराने का काम बहुत पुण्य का काम है मैं सभी 6 टीमों को साधुवाद देता हूँ। मोदी की गारंटी में हमारी योजना है निःशुल्क प्रदेश वासियो को अयोध्या भेजा जायेगा।

RELATED POSTS
View all