हमर भांचा राम कार्यक्रम के कार्यकारिणी सदस्य विशाल देशकर ने CM विष्णुदेव साय और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का किया सम्मान
January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। श्री राम मंदिर आयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड में हमर भांचा राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के कार्यकारिणी सदस्य विशाल देशकर द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, अजय चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम में रामगाथा पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।
RELATED POSTS
View all