Live Khabar 24x7

National Dengue Day 2023 : राष्ट्रीय डेंगू दिवस आज, जानिए क्या हैं इस साल की थीम?

May 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। National Dengue Day 2023 : देशभर में आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया रहा हैं। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि इस दिन डेंगू डे क्यों मनाया जाता हैं? और इस साल की थीम क्या हैं ? मानसून के मौसम में डेंगू के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। ऐसे में लोगों को इस बीमारी को लेकर जागरूक होना चाहिए।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम
इस साल डेंगू दिवस की खास थीम सोची गई है। इस साल की थीम का नाम है डेंगू को हराने के लिए समझदारी का उपयोग करें। बता दें कि हर साल इसी प्रकार अलग-अलग थीम रखी जाती है।

Read More : National holiday : केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित, राजपत्र में भी प्रकाशित

 

क्यों मनाया जाता है डेंगू डे ?

डेंगू डे मनाने के पीछे का मकसद लोगों को इस खतरनाक बीमारी से जागरूक करना है। ऐसे में सरकारी स्तर पर आज के दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को इस बीमारी से अवगत कराया जाए। हर साल 16 मई के दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा डेंगू दिवस मनाया जाता है।

डेंगू क्यों है खतरनाक ?

डेंगू की बीमारी एडीज एजिप्टी मादा मच्छरों द्वारा काटे जाने पर होता है। जब किसी व्यक्ति को यह समस्या होती है तो डेंगू के लक्षण मुख्य तौर पर 2 से 7 दिन में नजर आ सकते हैं। इस बीमारी के होने पर व्यक्ति के प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all