CG Political : महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा 28 जनवरी को आएंगी छत्तीसगढ़, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने दी जानकारी
January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 28 जनवरी को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। अलका लांबा के छत्तीसगढ़ प्रवास का उद्देश्य लोकसभा चुनाव से पहले महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में सक्रियता तथा नई ऊर्जा संचारित करना हैं।
Read More : CG Political : पत्थलगांव विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट से मिला नोटिस, जानिए क्या है मामला…
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने बताया कि 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अलका लांबा छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी।
प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने मीटिंग ले कर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। कांग्रेस ने महिला कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में राजधानी में होने वाले उनके स्वागत समारोह में उपस्थित रहें।
RELATED POSTS
View all