CG Political : मिशनरी कर रहे धर्म परिवर्तन, बाटें गए बाइबल, धर्मांतरण पर भाजपा सांसद का बड़ा बयान
January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ में भाजपा की एंट्री के बाद धर्मांतरण का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। मंगलवार को पं. धीरेन्द्र शास्त्री, भाजपा विधायक टी राजा सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण पर बयान दिया। बुधवार को भाजपा सांसद मोहन मंडावी के बयान से माहौल गरमा गया है।
सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जमकर धर्मांतरण हुआ है। मेरे क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं। इसे रोकने की कोशिश जारी है। मेरे इलाके में बाइबल बांटा गया। आदिवासियों को गुमराह किया गया। मैं इसी को लेकर जनजागरण में लगा हूं। मैं राम चरित मानस की पुस्तक बांट रहा हूं।
आगे कहा – आदिवासियों को भड़काया जा रहा है। हमारे मेला मड़ई खत्म होने की कगार पर है। अन्य समाज भी उनकी गिरफ्त में हैं। राम के भरोसे एकता स्थापित हो सकती है। मंदिर के निर्माण के कारण देश की दिशा बदली है। मिशनरी के लोग, कई एनजीओ संगठन धर्म परिवर्तन में लगे हैं। हमारे समाज के लोगों को जेल में डाला गया और मिशनरियों को बचाया गया। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। धर्म परिवर्तन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
RELATED POSTS
View all